संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जिले के निवासियों को आज बड़ी सौगातें मिली हैं। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आज जिले की तीन नई तहसीलों (मुरार, सिटी सेंटर व तानसेन) का शुभारंभ हुआ।
यहाँ सात नबंर चौराहे के समीप मुरार तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित हुए इन तीनों तहसीलों के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित बतौर विशेष अतिथि मंचासीन थीं। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री दिनेश श्रीवास्तव, एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा एवं मुरार एसडीएम श्री नरोत्तम भार्गव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुरार तहसील कार्यालय सात नम्बर चौराहे के समीप बने तहसील भवन में संचालित होगी। सिटी सेंटर तहसील का कार्यालय नवीन कलेक्ट्रेट और तानसेन तहसील कार्यालय हस्तिनापुर में संचालित होगा। तीन नई तहसीलें बन जाने से जिले में अब 8 तहसीलें हो गईं हैं। अभी तक ग्वालियर जिले में ग्वालियर गिर्द, घाटीगांव, डबरा, भितरवार व चीनौर में तहसीलें थीं।
