रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर /झाबुआ (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में हजरत नवगज रहमतुल्लाह अल्लेह बाबा के उर्स के कव्वाली के प्रोग्राम में पहुंची जोबट विधानसभा की दबंग कांग्रेस नेता विधायिका बहन कलावती भूरीया का उर्स कमेटी के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर इस्तकबाल किया गया।
इस मौके पर आज़ाद नगर के कांग्रेस नेता लईक भाई, नारायण अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधी कपिल सोनी, पार्षद इकराम अजनार, बबलू भाई, मुसीर भाई, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, आम्बुआ के युवा नेता रमेश बघेल, आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार उर्स के कव्वाली कार्यक्रम में उपस्थित रहे। देर रात्रि तक चले कव्वाली प्रोग्राम में कव्वालों ने खूब तालियां बटोरी।
