एयूएन ह्यूमन सोसायटी द्वारा विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

एयूएन ह्यूमन सोसायटी द्वारा विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

एयूएन ह्यूमन सोसायटी द्वारा एक विशाल कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन बेलवा मानपुर में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिकारी शरद चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको अपनी कमाई से कुछ हिस्सा निकालकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। अगर हम सभी लोग अपने पास पड़ोस में देख ले अगर कोई जरूरतमंद है तो उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए। तभी हमें अपने जीवन का सुख का प्राप्त होगा कार्यक्रम का संचालन आचार्य योगेंद्र सिंह युगीन ने किया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का बुकें व शाल देकर सोसायटी के अध्यक्ष इकरार अहमद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी व क्षेत्र पत्रकारों को एक एक घड़ी व बुके एवं साल देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीस अहमद, खलीकुज्जमा, मौलाना कादरी साहब, हसन मियां मेराज प्रधान समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.