पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

शा. कन्या हाईस्कूल तिरला मेंं सेवानिवृत्त प्रधानध्यापक श्री रमेशचंद्र सोलंकी द्वारा मंदिर का निर्माण करवा कर कन्या हाईस्कूल स्कूल तिरला को दिया गया। कन्या हाईस्कूल प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर व मा.वि. प्रधानध्यापक श्री कैलाश सोलंकी द्वारा शाला का वातावरण अच्छा बनाने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं।
माँ शारदा की प्रतिमा को ममता वैरागी द्वारा मंदिर तक लाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से शा.उत्कृष्ट विद्यालय प्रार्चाय श्रीमती सीमा मिश्रा, कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य श्रीमती अंजना तोमर व संदीप कानुनगो, रंजना चौहान मौजूद रहे।
माँ शारदा की प्रतिमा का पधारे समस्त अतिथिगण व सेवानिवृत्ति श्री रमेशचंद्र सोलंकी, प्रार्चाय श्रीमती कल्पना नालकर द्वारा स्थापित किया गया और माँ शारदा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया व आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राम प्रसाद यादव, ममता वैरागी, मुकेश वर्मा, महेश शर्मा, मनोरमा जोशी, माधुरी गोयल व विशेष सहयोग जनशिक्षक जीवन मकवाना, भारतसिंह मण्डलोई व कमलेश पांडे सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
