संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

जयारोग्य अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती होते ही कंबल और चादर दिये जाएंगे, पूर्व में दोपहर 2.30 बजे स्टोर बंद हो जाने के कारण मरीजों को कंबल नहीं मिल पाते थे। अब नई व्यवस्था के तहत पूरे दिन मरीजों को कम्बल और बेड शीट मिल सकेंगे। वार्डों और आईसीयू में सीसीटीवी कैमरे चालू किये जाएंगे साथ ही अस्पताल व परिसर में गुटखा थूकने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह बात जयारोग्य अस्पताल के नव-नियुक्त सहायक अधीक्षक अमित जैन ने शुक्रवार को एक औपचारिक भेंट के दौरान एनआईटी संवाददाता से कही। उन्होंने मरीजों व परिजनों की शिकायतें सुनीं औऱ उनका निराकरण किया।
नाक-कान-गला विशेषज्ञ सहायक- अधीक्षक अमित जैन को इस नई जिम्मेदारी की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
