युनानी चिकित्सा शिविर में 329 मरीज़ हुए लाभांवित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

युनानी चिकित्सा शिविर में 329 मरीज़ हुए लाभांवित | New India Times

मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग की स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत जनता को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला आयुष अधिकारी डाॅ मोहम्मद कलीम अंसारी के मार्गदर्शन में निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 दिसंबर बुधवार को आज़ाद नगर क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। शिविर में पधारे 139 मरीज़ों की जांच हकीम डाॅ एजाज अनवर अंसारी (प्रभारी शासकीय यूनानी औषधालय दाऊदपुरा बुरहानपुर) द्बारा की गयी और उन्हें निःशुल्क औषधि प्रदान की गई। साथ ही शासन की योजनाओं के तहत चिकनगुनिया एवं डेंगू से रक्षात्मक बचाव हेतु 190 मरीजों को होम्योपैथी की युपेटोरियम पर्फ 200 का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

इस शिविर में आमवात संधि, वात कास, बुखार, रक्ताल्पता एवं चर्मरोग के अधिकांश रोगी मिले। शिविर को सफल बनाने में विभागीय कर्मचारियों में श्री सुखलाल जोहरे, औषधालय सेविका श्रीमती रंजना माडवकर, डॉ. राशिद अहमद अंसारी, शौकत भाई ने सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article