अमानगंज में युगपुरुष भारत रत्न परम श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी जी की पूण्य स्मृति में अस्पताल में मरीजों को वितरित किये गए फल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में युगपुरुष भारत रत्न परम श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी जी की पूण्य स्मृति में अस्पताल में मरीजों को वितरित किये गए फल | New India Times

अमानगंज में युगपुरुष भारत रत्न परम श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पूण्य स्मृति में अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गए।

युगपुरुष भारत रत्न परम श्रद्धेय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 94 जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अमानगंज के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज में डॉ अमित मिश्रा एवं डॉ एम के गुप्ता व स्टाफ की उपस्थिति में समस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को फल मिष्ठान एवं वस्त्र का वितरण किया गया एवं माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया साथ ही देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान और कार्यों को याद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, लखन तिवारी, ब्रज कुमार गौतम, लल्लू लाल रावत, मुकेश कुमार चौबे, राजू राजेश के तिवारी, रविंद्र कुमार मिश्रा, नंदकिशोर गुप्ता, प्रवीण कुमार सोनी, सौरभ तिवारी, राजा लहंगेरे, विमल गुप्ता, ऋषि मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article