मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इमानदारी आज भी ज़िंदा व क़ायम है व, इस की मिसाल एक रिक्शा चालक ने पेश की है। जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा चालक आसिफ (निवासी न्यामतपुरा) ने बस स्टैंड से सवारी को बिठाकर पान वाले की गली राजपुरा में छोड़ कर चला गया। थोड़ी देर बाद ऑटो रिक्शा में पड़ा बैग वापस ऑटो रिक्शा लाकर सवारी को लौटाया।
सोशल मीडिया पर इस कार्य की सराहना की जा रही है। राजपुरा पार्षद श्रीमती सरिता राजेश भगत एवं कांग्रेस नेता राजेश भगत सहित अन्य स्थानीय लोगों ने आटो चालक आसिफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
