5 दिनों से चल रहे विशाल संपूर्ण बॉडी चेक अप शिविर का हुआ समापन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

5 दिनों से चल रहे विशाल संपूर्ण बॉडी चेक अप शिविर का हुआ समापन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर पडवाल क्लीनिक पर लगातार चले पांच दिनी शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में झाबुआ जिला चिकित्सा आधिकारी डॉक्टर डी.एस. चौहान, अतिथि मण्डल 3040 झोन 4 के सहा. गवर्नर रो.अजय रामावत एंव रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष रो. प्रजापति तथा रिदम हार्ट के डां. चिराग सेठ अध्यक्ष प्रजापति ने पुष्प रुपी शब्दों से अतीथीयों का स्वागत किया ओर अपने उदबोधन मे बताया की रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा दिनांक 14 से 17 दिसंबर तक संपूर्ण बॉडी चेकअप शिविर आयोजित किया गया था।

5 दिनों से चल रहे विशाल संपूर्ण बॉडी चेक अप शिविर का हुआ समापन | New India Times

इस शिविर में करीब 200 लोगों ने अपना ब्लड सैंपल दिया था जिनकी जांच एवं निदान के लिए आज दिनांक 20 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक रिदम हार्ड बडौ़दा के डॉ चिराग सेठ द्वारा पडवाल क्लीनिक अस्पताल चोराह मेघनगर मे पुर्व मे की गई सम्पूर्ण बाडी की जांच कर 135लोगों को निदान बताएं साथी रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा यथासंभव दवाइयां भी वितरण भी की गई एवं एक महिला की लंबी बीमारी होने पर क्लब द्वारा भारत आयुष्मान योजना के अंतर्गत बडौदा के रिदम होस्पिटल मे निःशुल्क उपचार करवाएंगे एवं शिवीर में रोटरी क्लब द्वारा इ.सी.जी. भी निःशुल्क करवाई इस शिवीर मे लगभग 225 लोगों ने अपनी जांच करवाई थी जो लोग निदान शिविर में नहीं पहुंच पाए वे यूनिक पैथोलोजी पर जाकर अपनी रिपोर्ट ले सकते हैं।

5 दिनों से चल रहे विशाल संपूर्ण बॉडी चेक अप शिविर का हुआ समापन | New India Times

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी जी श्री चौहान ने रोटरी क्लब अपना के कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहां की मे पिछले तीन वर्षो से देख रहा हूँ कि ये स्वास्थ के क्षेत्र मे ईतना कार्य करते जो हर कोई नहीं करता इनकी निःस्वार्थ सेवा है। इन सभी सदस्यों को दिल धन्यवाद देता हूं। रो.रामावत जी ने सफल आयोजन के लिये सभी क्लब सदस्यों को बधाई दी एवं डां. चिराग सेठ ने कहां कि आपने मुझे जो मरीजों की सेवा करने का अवशर दिया उसक लिये रोटरी क्लब अपना को धन्यवाद एवं आगे भी मुझे सेवा के लिये याद करते रहे। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भरत मिस्त्री जयंत सिंघल मनीष सोनी राजेश भण्डारी पंकज राका माँगीलाल नायक रो डा किशोर नायक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नीलेश भानपुरीया ने किया एवं आभार जयंत सिंघल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article