भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने किया हैदराबाद थाने का घेराव | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक ने किया हैदराबाद थाने का घेराव | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में भाकियू लोकतान्त्रिक ने हैदराबाद थाने का घेराव किया। घेराव के तहत आज लखीमपुर खीरी जनपद के दूसरे थाने पर प्रदर्शन कर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी को ज्ञापन पत्र सौंपा।

सभा में बोलते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि थानों का घेराव कर अभी मात्र ज्ञापन के माध्यम से सरकार को संदेश भेजा जा रहा है, अगर किसानों का उत्पीड़न और उनकी जायज मांगें न मानी गयीं तो फरवरी में किसान हज़ारों ट्रैक्टर ट्रालियों से मुख्यमंत्री आवास को कूच करेंगे।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष गोला महेश वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रवि तिवारी, उपाध्यक्ष अरबिन्द मिश्रा, बलजीत कौर ,अमित शुक्ला, अतुल मिश्रा, विश्वदीपक अवस्थी, चमन कश्यप, विकास शुक्ला, प्रेरित शुक्ला, दीपेंद्र सिंह, नीबा आदि किसान नेता व सैकडों किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article