ठंड के मौसम को देखते हुए में एसएसबी के कमांडेंट ने गरीबों को बांटे कंबल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

ठंड के मौसम को देखते हुए में एसएसबी के कमांडेंट ने गरीबों को बांटे कंबल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में मौसम में तब्दीली होते ही ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। जिले के तराई इलाकों में कुछ ज्यादा ही ठंड अपना कहर बरपाती है, इसी हालातों के मद्देनजर जहां एक ओर समाजसेवी गरीबों के लिए कंबल स्वेटर इत्यादि का वितरण करते हैं और वाहवाही लूटते हैं वहीं इन सबसे दूर हमारे सशस्त्र सीमा बल भी गरीबों के लिए कंबल वितरण करते हैं। इसी के चलते लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्ण नगर थाना की चौकी क्षेत्र कमलापुरी में तैनात 49 वीं वाहिनी ने क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के लिए कंबल वितरण किया।

ठंड के मौसम को देखते हुए में एसएसबी के कमांडेंट ने गरीबों को बांटे कंबल | New India Times

इस मौके पर एस.एस.बी. के कमांडेंट दिलबाग सिंह द्वारा गांव के वृद्ध लोगों को सौ कंबल वितरित किए गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर, ग्राम प्रधान इंद्रजीत, सिद्धि नगर प्रधान नीरज मिश्रा, लालू सक्सेना, डॉक्टर सुमित मिश्रा, भीमसेन एसएसबी इंस्पेक्टर अंकित केदारनाथ मिश्रा, चंद्र शेखर आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.