हथियारबंद बदमाशों के चंगुल से छूटा वनरक्षक पहुंचा अपने घर | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

हथियारबंद बदमाशों के चंगुल से छूटा वनरक्षक पहुंचा अपने घर | New India Times

पन्ना-सतना जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बृजपुर के चहला जंगल से शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाशों द्वारा अपहृत बरौंधा क्षेत्र के ककरहा निवासी वनरक्षक राम नरेश वल्द गेंदालाल खैरवार की रविवार शाम घर वापसी हो गई है। बदमाशों के चंगुल से छूटे वनरक्षक राम नरेश ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश हथियारबंद बदमाश क्षेत्र से एक मास्टर का अपहरण करना चाहते थे और धोखे से उन्हें उठा लिया गये। वनरक्षक के मुताबिक बदमाशों ने पूरी रात उसे अपने साथ बिरहावन के वियावन जंगल पर रखा और रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे घर वापसी हेतु जंगल में ही छोड़ दिया। उसने बताया कि बदमाशों ने ले जाते वक्त बस उसके साथ थोड़ा बहुत पिटाई की थी और फिर मास्टर की जगह धोखे से मेरी पकड़ होने की बात बदमाशों ने कुबूल करते हुए मुझे देर शाम तक रिहा करने की बात कही। बदमाश किस मास्टर का अपहरण करना चाहते थे फिल्हाल इस बात का उनके द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया। उसने इतना जरूर बताया कि बदमाश उसके कब्जे से नगदी सिर्फ 9 सौ रूपए के अलावा कीमती एक मोबाइल छीन ले गए और जूता भी उतरवा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.