विधानसभा चुनाव: मतदाता जागरूकता, केन्द्रों की व्यवस्थाओं व शत प्रतिशत मतदान को लेकर हुई बैठक | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

विधानसभा चुनाव: मतदाता जागरूकता, केन्द्रों की व्यवस्थाओं व शत प्रतिशत मतदान को लेकर हुई बैठक | New India Times

निर्वाचन आयोग की मंशानुसार निष्पक्ष ब व्यवस्थित मतदान कराने के लिये घंसोर विकास खंड का समस्त शासकीय अमला तैयारियों में जुट गया है। मतदाता जागरूकता अभियान (sveep), मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति, दिव्याँग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान कराना, शालाओं में शाला दर्पण अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही आदि विषयों पर बैठक में उपस्तीथ सभी प्रधान पाठको,जन शिक्षको से बन टू बन चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी ऊषा किरण गुप्ता ने सभी मतदान केन्द्रों में रेम्प निर्माण, महिला पुरुष शौचालय की उपलब्धता, दिव्यांग वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराने की बात की। वहीं बीआरसीसी/सहायक स्वीप नोडल अधिकारी मनीष मिश्रा ने गांव गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत कार्यक्रम आदि गतिविधियों को निरंतर कराने, शाला में विधुत व्यवस्था, शाला दर्पण अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने व बच्चों के आवश्यक शैक्षिक उपलब्धता के साथ साथ शालाओं में ब्राण्डेड कलर से रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिये और कहा कि अपना आफिस अपना घर की सोच पर सभी कार्य करें, किसी भी स्तिथि में हल्के रंग का उपयोग पुताई में न करें। शिक्षक 10:30 से 4:30 बजे तक संस्था में उपस्तीथ रहें। बच्चों में शैक्षिक विकास के लक्ष्य को हर हाल में पूरा कराएं। सीईओ ने सभी से चर्चा कर आवश्यकता वाले मतदान केन्द्रों के लिये पंचायत सचिव को फोन लगाकर मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिये। बैठक में बीएसी देवी सेन, दशरथ करयाम, भुअन मेस्राम, सभी जन शिक्षक, प्रधान पाठक उपस्तिठ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article