ग्रामीणों की भीड़ देखकर प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन के छूटे पसीने | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

ग्रामीणों की भीड़ देखकर प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन के छूटे पसीने | New India Times

अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 अमरौला के समीप पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों के बीच प्रशासन की नोकझोंक काफी देर तक होती रही, अंत में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव’ एडवोकेट ने प्रशासन के विरोध के बीच प्रतिमा को स्थापित कर दिया। समिति के लोग उक्त स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना चाह रहे थे, जबकि अधिकारी सरकारी 423गाटा संख्या खलिहान की भूमि बता रहे थे !
तहसील प्रशासन का कहना था कि सरकार का आदेश है कि किसी भी सरकारी भूमि पर किसी भी तरह अवैध कब्जा नहीं हो सकता ना ही किसी प्रतिमा की स्थापना नहीं की जा सकती है। उक्त स्थल अतिक्रमण के दायरे में भी है।इस पर समिति के लोगों ने कहा नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालय भी इसी भूमि पर बना हुआ है……, वार्ड नंबर12,अमरोरौला में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पालिका प्रशासन व तहसील जिला प्रशासन पुलिस बल के सहयोग से तोड़कर हटाना चाह रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग महामंत्री बाबा राम शब्द ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि प्रेमचंद्र चौहान, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अभिषेक यादव, जिला मंत्री निवास राजभर तथा लगभग 500, की संख्या में महिलाएं पुरुष आदि उपस्थित हो गए. जिससे कि जिला प्रशासन के पसीने छूट गए माहौल काफी तनावपूर्ण रहा परंतु जिला प्रशासन ने खुली चुनौती देते हुए कहां की मूर्ति तोड़ कर हटा देंगे प्रशासन ने जबरन इसे हटाने के आडिक है जबकि उसी भूमि पर नगर पालिका ने सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण करवाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.