दुर्गा विसर्जन के दौरान हुडदंग मचाने व पत्रकारों की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

नरेन्द्र इंगले, जामनेर /जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुडदंग मचाने व पत्रकारों की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

19 अक्तूबर की रात दुर्गा विसर्जन रैलियों के नगारखाना पहुंचने के दौरान दुर्गा मंडलों में हुई आपसी नोकझोंक से पनपे विवाद के बीच 20 अक्तूबर को जामनेर पुलिस ने भाजपा पार्षद श्री बाबुराव हिवराले द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर प्रमोद कचरे, सचिन बोरसे, राजु कापडे, अमोल बोढरे समेत कुल 6 अभियुक्तों के खिलाफ़ धारा 307, 323, 143, 147, 148, 149, 504, 506 तथा मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 135 तहत मामला दर्ज की गयी है। इसी मामले मे पुलिस रेकार्ड के आधार पर न्यूज कवरेज करने वाले एक मराठी अखबार के पत्रकार को कुछ शरारती तत्वों ने आज 21 अक्तूबर को दिनदहाड़े गांधी चौक में केवल इस लिए बुरी तरह से पीटा क्यो कि उस पत्रकार ने मामले की खबर प्रकाशित कर अपना लोकतांत्रीक दायीत्व निभाने की भुमिका अदा की थी। पीड़ित पत्रकार के साथ हुयी वारदात का विडीयो एक नजदीकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो मे कैद हो गया है जिसकी शिनाख्त के बाद पीड़ित शिकायत कर्ता पत्रकार सैय्यद लियाकत की तहरीर पर मामले में वांछित विलास हिवराले, मोनू जाधव, छोटू धनगर, युवराज तथा अन्य एक इस तरह कुल 5 लोगों पर धारा 143 , 147 , 148 , 149 , 324 , 323 , 504 , 507 , मुंबई पुलिस एक्ट 135 नूसार फ़ौजदारी दायर कि गयी है। इस मामले मे विलास नामक दोषी पार्षद बाबुराव हिवराले का बेटा है। उक्त दोनो मामलो से पुरे शहर मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है। विदित हो कि किसी राजनितीक मामले से प्रेरीत वारदात के बाद शायद ही पत्रकार को निशाना बनाने की यह तहसील की पहली घटना होगी। पीड़ित पत्रकार के प्रति दोषियों द्वारा अपनाए गए रवैए का स्थानीय पत्रकारों ने धिक्कार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.