पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT:

मतदान जागरूकता अभियान में स्वीप प्लान के अन्तर्गत कलेक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को चाकल्या में मानव श्रृंखला के रूप में लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान बीएलओ श्री नारायण बघेल,ओमप्रकाश राठौर,सचिन प्रजापत,गणपत पाटीदार,कालुराम पटेल आदि शिक्षक सहित शासकीय माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इसके बाद स्कूल से नगर के प्रमुख मार्गो पर रैली निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान से संबंधी नारे लगाते हुए मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया गया।
