जन सेवा केंद्र से 70,000 रुपये की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

गणेश मौर्य, अम्बेडकरनगर (यूपी), NIT:

जन सेवा केंद्र से 70,000 रुपये की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जिले में लूटपाट वाले गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान विपिन कुमार मिश्र के निर्देशानुसार थानों की पुलिस पूरी तरह कमर कस चुकी है। आए दिन लूट, चोरी, डकैती, हत्या के खुलासे प्रेस कॉन्फ्रेंस जरिए किये जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जा रहा है। जिले भर में हो रहे आपराधिक घटनाओं व चोरियों के रोकथाम के लिये अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, उसी के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ कर अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व लूट की घटनाओं में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल बरामद किये गये हैं। लुटेरों की पहचान की अमित उर्फ़ हैप्पी पुत्र भानु प्रताप, निवासी बट्टू गढ़ थाना अहिरौली, राहुल पुत्र स्व0 रविंद्र, निवासी भड़सारी थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों ने एक हफ्ते पहले हुई जनसेवा केंद्र से 70 हजार ,मालीपुर में बैरागल रोड पर साईकिल सवार से 60 हजार की लूट को कबूला है। अभियुक्तों के पास से 14 हजार 600 रुपये , एक अदद तमंचा 12 बोर व 2 अदद कारतूस जिन्दा, 2 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल बरामद हुआ है । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। हँसवर थानाध्यक्ष देवी चरण गुप्ता, उप निरीक्षक केशव कुमार राय, और स्वाट टीम उप निरीक्षक मोहम्मद अरशद सिद्धकी प्रदीप सिंह, वसीम हाशमी,अपर पुलिस अधीक्षक ने हौसला अफजाई किया!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.