भिवंडी के पावरलूम कारखाने में  लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी के पावरलूम कारखाने में  लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, लाखों का माल जलकर राख | New India Timesमुंबई से निकट भिवंडी तालुका के कारिवली ग्रामपंचायत क्षेत्र अंतर्गत नालापार स्थित मारू कंपाउंड के बगल में  पावरलूम कारखाने में दोपहर लगभग 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में  लाखों रुपये की यंत्रसामग्री व तैयार कपडा जलकर राख हो गया और साथ ही एक मजदूर मन्सूर खान (50) की जलने से मौत हो गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को साप्ताहिक औकाश होने के कारण कारखाना बंद था। इसी प्रकार पूरा परिसर भी बंद था लेकिन विद्युत आपूर्ति दोपहर के समय अचानक शुरू होते ही आग लगईगई जिसमें लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया जिससे कारखाना मालिकों में टोरेंट पॉवर कंपनी के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।​भिवंडी के पावरलूम कारखाने में  लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, लाखों का माल जलकर राख | New India Timesबतादें कि भिवंडी में शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में  सुबह 10 बजे के बाद से पावरलूम कारखाने बंद रहते हैं। इसी प्रकार शहर से सटे मारू कंपाउंड के बगल में  मसीहुद्दीन शेख का पावरलूम कारखाना भी बंद था लेकिन विद्युत आपूर्ति दोपहर लगभग 12 बजे के समय  अचानक शुरू  हो गई और बंद पावरलूम कारखाने में  विद्युत आपूर्ति हाई वोल्टेज से शुरू होने के बाद  ट्रान्स्फार्मर पर केबल स्पार्क होकर जलना शुरू हुआ  जिसकी चिंगारी पावरलूम कारखाने पर गिरने से  कारखाने में लग गई , जिसमें पावरलूम के साथ ही  वारपिंग मशीन व कार्यालय था। कार्यालय में  तैयार कपडे के  700 ताखे व 20 कॉटन धागे का बॅग रखा हुआ था जो पूरी तरह जलकर  खाक हो गया है।​भिवंडी के पावरलूम कारखाने में  लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, लाखों का माल जलकर राख | New India Timesउक्त  घटने की सूचना भिवंडी अग्निशमन दल दी गई सूचना मिलते ही अग्निशमन दल घटनास्थल  दो फायर इंजिन सहित पहुंचे परंतु कारखाने तक पहुंचने में  अडचण रास्ते में निर्माण होने के कारण  व पानी  उपलब्ध होने में भी काफी देर होने से आग को समय से नियंत्रित करने में  दिक्कत आई परंतु लगभग डेढ़ घंटे में तीन फायर इंजिन की सहायता से अथक प्रयास कर आग को नियंत्रित करने में सफल हुए परंतु पावरलूम कारखाने का लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है।

      

       

By nit