लिपिक कर्मचारियों का धरना आंदोलन 10वें दिन भी रहा जारी, छात्र संगठन ने बताया मांगें बिल्कुल जायज | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT; 

लिपिक कर्मचारियों का धरना आंदोलन 10वें दिन भी रहा जारी, छात्र संगठन ने बताया मांगें बिल्कुल जायज | New India Times​पिछले 23 जुलाई से वेतन विसंगति दूर करने और अपनी 23 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर निरंतर धरना आंदोलन कर रहे लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का धरना आंदोलन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। फतेह क्लब मैदान स्थित धरना आंदोलन पर बुधवार को रोज की भांति बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित हुए और अपनी मांगों को लेकर पुरजोर धरना आंदोलन ओर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस धरने में जिले के जोबट, आजाद नगर, सोंडवा ब्लॉक के अध्यक्ष अपनी ब्लॉक इकाई के साथ में उपस्थित हुए और ब्लॉक में चल रही हड़ताल संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार ने बताया कि सरकार के नुमाइंदे अब येन केन प्रकारेण हथकंडे अपना कर लिपिक संघ की हड़ताल को खत्म करने का कुप्रयास कर रहै हैं। पर हम यह दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हैं कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। आपने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को भोपाल में वित्त मंत्री द्वारा प्रदेश के जिला अध्यक्ष ओर सभी लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष को चर्चा पर बुलाया है ।इस चर्चा में लिपिक संघ के संबंध में जो भी जायज मांग है यदि वह पूरी करने का निर्णय होता है तब ही जाकर हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जाएगा।क्योंकि प्रदेश में अभी तक जो भी सरकार रही है वह पिछले 30 सालों से लिपिक संघ की मांगों को पूरा करने का सिर्फ आश्वासन देती रही है। कर्मचारियों की हड़ताल अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर निरंतर जारी रहेगी और प्रदेश के सभी हड़ताली कर्मचारियों को विश्वास में लेकर धरना आंदोलन को खत्म करने पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम को लिपिक संघ के संरक्षक अनिल दसौंधी लिपिक संघ सोंडवा ब्लॉक के अध्यक्ष तेन सिंह सोलंकी, जोबट ब्लॉक के अध्यक्ष महेश चतुर्वेदी, जयेन्द्र सिंह तंवर, आजाद नगर के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, अलाउद्दीन चंदेरी, स्वरूप क्षीरसागर,तरुण वाणी, विक्रम अलावा ,रमेश चंद्र गहलोत महिला कर्मचारी कुसुम जैन, निरजा चंदेल आदि ने संबोधित किया और आह्वान किया कि जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। आज अलीराजपुर के छात्र संगठन ने भी धरना आंदोलन पर उपस्थित होकर लिपिक संघ की हड़ताल का खुलकर समर्थन किया। छात्र संगठन के जालम सिंह, साकेत भूरिया मैं अपने संबोधन में बोला कि लिपिक संघ की 23 सूत्रीय मांगे बिल्कुल जायज है। सरकार को इसे शीघ्र पूर्ण करना चाहिए। छात्र संगठन ने संघ को आश्वस्त किया है कि हम कंधे से कंधा मिलाकर आप के आंदोलन के साथ में हैं।​लिपिक कर्मचारियों का धरना आंदोलन 10वें दिन भी रहा जारी, छात्र संगठन ने बताया मांगें बिल्कुल जायज | New India Times

वेतन के पड़े लाले 

आज वेतन भुगतान की पहली तारीख थी परंतु जिले के विभिन्न 37 विभागों के लिपिक कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण 1 तारीख को किसी भी विभाग का भुगतान नहीं हो सका परिणाम स्वरुप जिले के छोटे बड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो सका उल्लेखनीय है कि इस माह में अनेक धार्मिक त्योहार सामने आ रहे हैं साथ ही कई कर्मचारियों के होम लोन कार लोन एजुकेशन लोन आशिकी गैंगस्टर चुकाई जानी है पर्वत वेतन भुगतान नहीं होने से उन्हें अब भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल अनिश्चितकालीन है इसको देखते हुए यह नहीं लगता है कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान शीघ्र हो पाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article