थाना निशातपुरा पुलिस ने शातिर महिला नक़बजन गिरोह को किया बेनकाब, दो महिला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुकीज खान/अबरार अहमद, भोपाल, NIT; ​थाना निशातपुरा पुलिस ने शातिर महिला नक़बजन गिरोह को किया बेनकाब, दो महिला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना निशातपुरा ने शातिर महिला नक़बजन गिरोह कोबेनकाब करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर हजारों रुपये के जेवरात बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी द्वारा थानों पर लम्बित सम्पति सम्बधी अपराधों की पतारसी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री हेमंत चौहान , नगर पुलिस अधीक्षक निशातपुरा श्री लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा चैन सिंह रघुवंशी द्वारा विशेष टीम तैयार कर उक्त कार्य हेतु लगाया गाया। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पारधी समाज की दो महिलाएं सोने चांदी के जेवर लेकर आई हैं जो सस्ते दामों पर जेवर बेचने की बात कर रही हैं। उक्त सूचना पर थाना निशातपुरा के स्टाफ द्वारा दोनों संदेही महिलाओं को चोरी के जेवरों के साथ रंगे हाथों हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ पर दोनों ने थाना निशातपुरा क्षेत्र स्थित कषक नगर तथा राजवंश कॉलोनी में अपने अन्य साथी पारधी तथा महाराणा पारधी के साथ चोरी करना बताई। दोनों संदेही महिलाओं के कब्ज़े से चोरी का मशरुका एक चांदी जैसी धातु की करधोनी, एक सोने जैसी धातु का हाय, एक चांदी जैसी धातु हाय, दो चांदी जैसी धातु, एक पन्नी में सोने चांदी के जेवर, एक मंगलसूत्र एक पायजेब चांदी ,एक जोडी चांदी जैसी धातु की पायल , चांदी की बिछुडी आदि सामन बरामद किय़ा जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रूपये है। गिरफ्तार आरोपियों से उनके फरार साथियों के सम्बध में तथा अन्य चोरियों की वारदातों के सम्बध में पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य चोरियों के खुलासा होने की सम्भावना है।

आरोपी -1. सूंती बाई पति स्व.उदेस पारदी उम्र 35 साल निवासी ग्राम उनिंदा थाना गुनगा जिला भोपाल । 

2.रुपा बाई उर्फ रूहा बाई पिता जमना प्रसाद उम्र 37 साल निवासी ग्राम उनिंदा थाना गुनगा जिला भोपाल । 

अपराध जिसमें मशरूका बरामद किय़ा गया 

1.अप क्र.209/18 धारा 457/380 भादवि 

2. अप क्र.209/18 धारा 457/380 भादवि 

उक्त सराहनिया कार्यं मे थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी प्रआर 3322 जफ़रूल हसन , प्र.आर .सत्येन्द्र चौबे , प्र.आर .संतोष दांगी , आर .तारा सिंह , सैनिक बहादुर , म .आर .दीपमाला , म .आर .अनीता , सैनिक शीला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.