मुरैना में जीप और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल | New India Times

संदीप शुक्ला, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT; 

मुरैना में जीप और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल | New India Times​मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुए एक सडक दसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह तड़के उस वक्त हुई जब एक ही परिवार के लोग अपने रिश्तेदार की अंतिम यात्रा में शामिल होने मुरैना जा रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार रेत से भरा ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था कि गंजरामपुर मोड़ पर संतुलन बिगड़ने की वजह से वह तेज गति आ रहे जीप से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल सभी रिश्तेदार हैं। सभी ग्वालियर के बड़ेरा गांव के रहने वाले थे और अपने किसी रिश्तेदार की अंतिम यात्रा में शामिल होने मुरैना जा रहे थे।

By nit