हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT;
लहरपुर में ईद के त्योहार की खुशियों को ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर साझा किया गया। सुबह होते ही सभी ने नए वस्त्रों के आगोश में लिपट कर ईदगाहों और मस्जिदों का रुख किया। छोटे, बड़े, बूढे जवान सभी ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करके एक दूसरे को इस त्यौहार की मुबारक बाद दी। बच्चों ने भी नमाज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लहरपुर ईदगाह के पेश इमाम हजरत कारी कुमार साहब ने ईद की नमाज के फ़राएज़ अंजाम दिए। ईद की नमाज अदा करके सभी ने देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।
माहे रमजान से लेकर ईद-उल-फितर की नमाज तक पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजामात किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं जैसे ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के कड़े इंतजाम किए गए थे।
माहे रमजान से ईद-उल-फितर की नमाज तक लहरपुर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह की कुशल पुलिसिंग के चलते बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग से रमजान व ईद-उल-फितर का त्यौहार कस्बे में बड़े ही अमन चैन व शांति के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की एवं मेहमानों की मेहमान नवाजी सिवइयों व दीगर पकवान से की गई।
ईदगाह के मेले में झूले, खिलौने व मिठाइयों की दुकानें भारी संख्या में लगी हुई थीं। मिठाई विक्रेता गुड्डू मिठाई वाले गुरखेत बाजार लहरपुर से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार मिठाइयों के बिक्री अच्छी रही वहीं शिवम स्वीट हाउस लहरपुर ने बताया की इस बार काजू कतली के साथ-साथ लाउंज व अन्य मिठाइयों का जोर रहा वही छोटे-छोटे बच्चों ने ईद के मेले में झूलों का मजा लिया।
इस मौके पर SDM लहरपुर पूर्णिमा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अखंड प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी, अब्दुल कादिर (यंग स्टार टेलर), मो० हाशिम अंसारी, हाजी जावेद, सलाहुद्दीन गौरी, रियाज अहमद (बब्लू), नगर पालिका परिषद के समस्त सभासद गण समेत कस्बे के गणमान्य नागरिक ईदगाह पर उपस्थित होकर लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम लहरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन ने अपना हर संभव योगदान एवं अपना अमूल्य समय दिया जिसके लिए लहरपुर ईदगाह कमेटी की तरफ से सभी का शुक्रिया अदा किया गया।
