आपसी भाईचारे और प्यार बांटने का त्योहार है ईद, पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार | New India Times

सलमान चिश्ती, खीरों/रायबरेली (यूपी), NIT; आपसी भाईचारे और प्यार बांटने का त्योहार है ईद, पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार | New India Timesरायबरेली जिला के खीरों कस्बे के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर आपस मे खुशिया बांटी। आपसी भाईचारे और प्यार को बांटने का त्योहार है ईद।

माह-ए-रमजान में रोजेदारों ने रोजे रखने, पूरे महीने इबादत करने और गरीबों की मदद करने का खुसूसी एहतमाम किया और आज उसी की खुशी में ईद का जश्न मनाया गया। ईद के रोज जो नमाज पढ़ी जाती है, वो बंदों की तरफ से अल्लाह को धन्यवाद होती है कि उसने उन्हें रोजे रखने की तौफीक दी।​आपसी भाईचारे और प्यार बांटने का त्योहार है ईद, पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार | New India Timesरमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद ईद-उल फितर का त्योहार जबरदस्त रौनक लेकर आता है। रमजान के महीने की आखिरी दिन जब चांद का दीदार होता है तो उसके बाद वाले दिन को ईद मनाई जाती है।

ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है। इस मुबारक दिन मुस्लिम समुदाय के लोग लजीज पकवान बनाते हैं, वह नए कपड़े पहनकर ईदगाह में नमाज पढ़ने जाते हैं। नमाज के बाद सभी लोग गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे के गले लगते हैं और ईद की बधाई देते हैं।

By nit