मेरी हत्या करवा सकते है कैलाश विजयवर्गीय: देवेन्द्र सिंह यादव | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​मेरी हत्या करवा सकते है कैलाश विजयवर्गीय: देवेन्द्र सिंह यादव | New India Timesमध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाया है कि विजयवर्गीय मेरी हत्या करवा सकते हैं। आज भी जो थाना परदेशीपुरा पर इनके खिलाफ ज्ञापन देने पर जानलेवा हमला मेरे ऊपर हुआ यह भी विजयवर्गीय के इशारे पर यह दूसरा हमला है। क्योंकि आईएसआई पाकिस्तानी एजेंट ध्रुव सक्सेना से इनके संबंध उजागर होने पर ये बौखला गये हैं। इसके पूर्व भी जब मैंने कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक रमेश मेंदोला के खिलाफ पेंशन घोटाला और पाइप घोटाला को लेकर विजय नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया था तब भी मुझ पर विजयवर्गीय के इशारे पर पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय भी भाजपा के नेताओं एंव गुंडों के खिलाफ विजय नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था और वहां भी मुझे पुलिस ने बचाया था। भाजपा पार्षद चंदू शिंदे ने थाने पर खुलेआम धमकी दी है कि अगर हमारे नेता विजयवर्गीय के खिलाफ दो नंबर विधानसभा में आंदोलन किया तो हम तेरी हत्या कर देंगे। तू हमें अकेले मिला तो तेरी कहीं भी हत्या करवा देंगे।​मेरी हत्या करवा सकते है कैलाश विजयवर्गीय: देवेन्द्र सिंह यादव | New India Timesयादव ने कहा कि प्रजातंत्र और लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि अपनी बात रखे पर यहां भाजपा के लोग सत्ता के नशे में इतने चूर हो चुके हैं कि गुंडागर्दी के दम पर मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं और कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मेरी हत्या करवा सकते हैं। अगर मुझे कुछ होता है तो उसके लिये कैलाश विजयवर्गीय जिम्मेदार होंगे, क्योंकि यह कई लोगों के साथ इस तरह का कृत्य कर चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.