डीआईजी श्री अशोक कुमार गोयल ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वितरित किया ठंडा शरबत | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

डीआईजी श्री अशोक कुमार गोयल ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वितरित किया ठंडा शरबत | New India Times​ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर विगत 40 वर्षों से पंजाबी परिषद द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क जल सेवा कार्यक्रम के संचालक श्रीमान अशोक मारवाह जी, सहयोगी कुलवीर भारद्वाज, मधु भारद्वाज आदि द्वारा रेलवे स्टेशन पर लोगों को गर्मी के 3 महीने निःशुल्क जल वितरण किया जाता है। 

महिला अपराध शाखा ग्वालियर डीआईजी माननीय श्री अशोक कुमार गोयल जी ने ग्वालियर शहर में गर्मी बहुत तेज होने के कारण पंजाबी परिषद द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क जल सेवा कार्य में श्री गोयल ने सहयोग करते हुए मीठा ठंडा शरबत वितरण करवाया। इस कार्यक्रम में श्री गोयल के साथ उपस्थित श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया,श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती कृष्णा शर्मा, एडवोकेट अनूप शर्मा, अंजली शर्मा, सपना बाथम आदि एवं श्री गोयल ने रेलवे स्टेशन पर आम लोगों की तरह लगभग 3 घंटे तक वहां पर जल सेवा की एवं भोजन ग्रहण किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article