कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से मुबारकपुर के सपा नेता व कार्यकर्ता गदगद | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर (यूपी), NIT; 

कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से मुबारकपुर के सपा नेता व कार्यकर्ता गदगद | New India Times​बुधवार को मुबारकपुर में कैराना लोकसभा उप चुनाव में गठबंधन की बेगम तबस्सुम हसन की  55 हज़ार मतों से भारी जीत व बिजनोर ज़िला की नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में सपा के हाजी नईमूल हसन की शानदार जीत पर सपाई गदगद हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 

इस अवसर पर मुबारकपुर नगर के युवा सपा नेता व प्रमुख समाजसेवी पुर्व चयरमैनी उम्मीदवार हाजी अब्दुल मुक्तदिर अंसारी उर्फ हाजी पल्लू अंसारी व नगर के युवा तेज़ तर्रार सपा कार्यकर्ता बंटी गुप्ता सेठ प्रपौत्र मंगल चन्द सर्राफा व युवा सपा नेता डॉ अलीम अख्तर अंसारी  ने कहा कि धीरे-धीरे जुमलेवाजी का दौर खत्म होने वाला है और प्रदेश की जनता अपने महबूब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिद्दत से याद कर रही है जो विकास के बल पर जनता के बीच जगह बनाई है। इस चुनाव में मिली हार से योगी और मोदी का प्रभा मंडल झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है।

युवा सपा नेता बंटी सेठ प्रपौत्र मंगल चन्द सर्राफा मुबारकपुर ने पत्रकार जावेद हसन अंसारी को बताया कि जुमलेबाज़ की सरकार का पतंग अब कटना तय है जो विकास व जनता के हित के लिए कार्य करेगा उसी के साथ जनता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीस अहमद ऊंची गली, छात्र नेता राशिद लतीफ, मुमताज़ नेता, सुलेमान राइन, फ़हद सईद नेवादवी, शकील अहमद, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article