भिंड जिला में जगह जगह कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को नम आंखों से दी गई विदाई | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

भिंड जिला में जगह जगह कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को नम आंखों से दी गई विदाई | New India Times​जिला कलेक्टर इलैया राजा टी के बुधवार को तबादले की सूचना के बाद रविवार को भिंड जिले भर में एक सैकड़ा से अधिक जगहों पर विदाई समारोह आयोजित कर हजारों लोगों ने उन्हें विदाई दी। विदाई देने वालों में स्कूली छात्रों से लेकर जिले भर के कई समाजसेवी संगठन, युवा और संभ्रांत जन शामिल रहे। ​भिंड जिला में जगह जगह कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को नम आंखों से दी गई विदाई | New India Timesदरअसल 2009 बैच के आईएएस ऑफिसर डॉक्टर इलैया राजा टी का अक्टूबर 2015 में कलेक्टर के रूप में भिंड आगमन हुआ था। जिसके बाद उन्होंने भिंड में व्याप्त बुराइयों को जिनमें नकल की बुराई भी शामिल है उन्हें दूर करने के लिए पूरे तन मन से काम किया। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए भी काम किए। गरीब को उन्होंने खाली हाथ नहीं लौटने दिया, गरीबों की सुनवाई तुरंत कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। जिसका परिणाम है कि भिंड जिले में हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। यहां से पिछले 3 सालों में नकल बिल्कुल खत्म हो चुकी है। जिला अस्पताल का जो कायाकल्प कलेक्टर की देखरेख में हुआ है उसके चलते पिछले दो साल से लगातार कायाकल्प में प्रथम स्थान भिण्ड जिला अस्पताल को प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि आज डॉक्टर इलैया राजा टी की विदाई के समय हर किसी की आंखें नम थीं। हर कोई उन्हें विदाई देने के लिए उमड़ रहा था। चाहे बच्चे हों, चाहे युवा हों या बूढ़े हों सभी उन्हें नम आंखों से विदाई देने उमड़ पड़े।​भिंड जिला में जगह जगह कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को नम आंखों से दी गई विदाई | New India Timesविदाई समारोह कार्यक्रमों में सबसे पहले कयाकिंग केनोइंग एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद कलेक्टर द्वारा चालू की गई संकल्प कोचिंग के छात्रों ने विमल शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद शहर भर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम के समय आयोजित कार्यक्रमों में बिहारी स्कूल में साठ से अधिक संगठनों ने उनको विदाई दी। जिसके बाद स्थानीय खंडा रोड पर ही समाज सेवी संगठनों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। ऐसे में भिंड वासियों का प्यार देखकर कलेक्टर इलैया राजा टी की आंखें भी नम हो गईं।

By nit