गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; इ
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मैनपुरी पहुंचे । उनको मैनपुरी में चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। मैनपुरी पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाव देते हुए उन्होंने कहा कि-प्रथम चरण के मतदान में समाजवादियों ने ज्यादा मतदान किया है। इससे मुझे पूरा अंदाजा है कि इससे सपा और गठबंधन के प्रत्याशियों की भारी जीत होगी। पहले चरण में हम 60 सीट जीत रहे हैं। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की इस देश के महापुरुषों में उनकी गिनती है। वो सपा के संरक्षक है। 2012 के चुनाव में हम 224 सीटें जीते थे और इस गठबंधन के बाद हम 324 सीटें जीतेंगे । योगी आदित्यनाथ के राहुल को अपशगुन कहने के बयान पर कहा कि जिनका आप नाम ले रहे है। ये कुछ इस तरह के नेता भाजपा के जो लोग है। वो संविधान में विश्वास नहीं रखते। समाज में इस तरह की बात करना गलत है।
