मोहम्मदी बरवर चौराहा से पुवायां बैरियर तक जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

मोहम्मदी बरवर चौराहा से पुवायां बैरियर तक जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में बरवर चौराहे से पुवायां बैरियर तक जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस जर्जर मार्ग को लेकर शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह के अथक प्रयासों से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। निरंतर इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, समाजसेवी शिवम राठौर नगर के तमाम सामाजिक संगठन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में लगे हुए थे। उनके अथक प्रयास के कारण निर्माण कार्य चालू हो गया।एसडीएम ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था लेकिन उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य फौरी तौर पर प्रारंभ कराया गया। उपजिलाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.