वृहद विधिक सेवा शिविर में मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के चीफ जस्टिस सहित अन्य अति विशिष्ट अतिथि करेंगे प्रतिभाग | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (मप्र), NIT; 

वृहद विधिक सेवा शिविर में मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के चीफ जस्टिस सहित अन्य अति विशिष्ट अतिथि करेंगे प्रतिभाग | New India Times​राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में 29 अप्रैल को सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा में आयोजित होने वाले वृहद विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए वृहस्पतिवार की देर शाम सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए सभी से अपेक्षा की कि अभूतपूर्व सफलता के साथ शिविर आयोजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लें। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिविर में मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के चीफ जस्टिस सहित अन्य अति विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा शिविर में सहभागिता की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुझाव दिया कि आयोजन स्थल पर लगाये जाने वाले विभागीय प्रदर्शनी पण्डालों के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने की माकूल व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया विभिन्न स्तरों पर स्थापित कार्यालयों एवं अधिकारियों के माध्यम से वृहद विधिक सेवा शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि आमजन को जानकारी हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, अपर जिला जज प्रथम एम.के. सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विजय बहादुर यादव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत के.के. शुक्ल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बसन्त कुमार जाटव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, डीसी मनरेगा वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन कु. मंजू त्रिवेदी, उप निदेशक रेशम ए.के. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमर कान्त सिंह, जिला कृषि अधिकारी राम शिष्ट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article