सैय्यद मुजीबुद्दीन, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
महाराष्ट्र यवतमाल जिले के पुसद शहर से चार युवकों ने ऐतिहासिक कदम उठाकर अपनी हिम्मत और आस्था की जीती जागती मिसाल का सबूत देते हुए 15 अप्रैल 2018 को पुसद स्थित शिवाजी चौक से पवित्र मक्का मुनव्वरा सऊदी अरब के लिए साइकिलों से हज यात्रा की शुरुवात कर दी है।
इस मौके पर हज यात्रियों को सैकड़ों की तादाद में लोगों ने मुबारकबाद देकर इस पवित्र सफ़र के लिए रवाना किया। हज यात्रियों में पुसद तहसील के निवासी दौलत खान पठान, इरफ़ान खान, शेख अमजद, और नागपुर के निवासी शेख तौफीक का समावेश है।
ये हज यात्री साइकिल से कुल 5 महीनों में दिल्ली से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक, कुवैत, सऊदी अरबिया होते हुए मक्का मुनव्वरा तक का सफर तय करेंगे।
