वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मैंलानी में एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी करने वाले व्यक्तियों ने लोगों को कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख की लम्बी रकम ऐठ ली है। ठगी के मकड़ जाल में फंसें भूपेंद्र को ठगों ने फर्जी एम बी सी लैटर थमा दिया। जब उसे यह पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है तो पीड़ित भूपेंद्र ने मैलानी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद मैलानी पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी थी, यह दोनों ठग मो. इकबाल और हरदास सिंह 22/10/2017 से पुलिस की रडार पर थे। आखिरकार ठगों के ठिकानों तक मैलानी पुलिस पहुंची ही गई। पुलिस ने दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। वांछित चल रहे ठगों पर लगी गंभीर धाराएं-322/17, 406, 419, 420 IPC के तहत दोनों ठगों को मैलानी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।
