भिंड में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

भिंड में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी | New India Times​एससी /एसटी एक्ट के विरोध में सोमवार को हुए भारी उपद्रव के बाद आज तीसरे दिन कर्फ्यू के बावजूद भी छुटपुट घटनायें देखने को मिलीं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नगरपालिका के सामने जूस की गुमठियों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और सड़क पर टायर भी जलाये गए। रात के समय भागवत कथा के पंडाल में भी आग लगा दी गयी, लेकिन घर वालों की मुस्तैदी के चलते तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। कुछ जगहों पर छुटपुट पथराव की सूचना भी सामने आईं है। ​भिंड में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी | New India Timesचम्बल डीआईजी सुधीर लाड के अनुसार स्थिति अभी नियंत्रण में है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। बतौर डीआईजी उपद्रव में कौन कौन शामिल रहे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी विवेचना की जा रही है उसी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डीआईजी के अनुसार अभी तक भारत बंद के बाद कुल 33 एफआईआर दर्ज की गईं हैं जिसमें 150 ज्ञात और तीन हजार चार सौ अज्ञात लोग शामिल हैं। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक दो दर्जन से अधिक उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.