गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​​गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप | New India Timesजनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टला गया। यह पूरा मामला सुबह 10:00 बजे का है। मोहल्ला ऊंची भूड़ में एक महिला खाना बना रही थी कि गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग को मोरंग एवं बालू द्वारा बुझाने की कोशिश की और इस कोशिश से आग पर काबू पा लिया,और सिलेंडर को उठवाकर छत पर रखवा दिया जिससे कोई हादसा न हो पाए इंडियन गैस के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।​फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम होने के कारण थोड़ी देरी से पहुंची तब तक लोगों ने आग बुझा ली थी, आग लगने से घर में लगभग ₹20000 का नुकसान हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.