पावरलूम फेडरेशन ने दी रसोई योजना हेतु 1 लाख की सहयोग राशि | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​पावरलूम फेडरेशन ने दी रसोई योजना हेतु 1 लाख की सहयोग राशि | New India Timesकलेक्टर दीपक सिंह की निगरानी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना सफलतापूर्वक संचालित है, जहां गरीबों को 5 रूपये में भरपेट भोजन प्रदान किया जाता है। शुक्रवार को पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में संचालक मंडल के सदस्यों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कलेक्टर दीपक सिंह को 1 लाख रूपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर दीपक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना पुण्य का कार्य हैं। आज जो 1 लाख रूपये की सहयोग राशि मध्यप्रदेश राज्य पावरलूम फेडरेशन के माध्यम से अध्यक्ष श्री पाटील ने दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजनान्तर्गत दी हैं। उनका यह सराहनीय कार्य हैं, उक्त योजना में और भी लोगों को सहयोग देने के लिये आगे आना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष लक्ष्मण महाजन, फेडरेशन के उपाध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी, डायरेक्टर सर्वश्री जयंती नवलखे, दिनकर पाटील, इस्माईल अंसारी, रितेश नटानी, गजेन्द्र पाटील एंव प्रबंधक प्रशासन मथुरा प्रसाद पटेल आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.