शहजाद खान, धार (मध्य प्रदेश), NIT; मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आज 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन 11 वर्षों के कार्यकाल में विकास की गंगा बहाकर हर वो गरीब को लाभांवित कियाहहै जिनका कभी पिछले कार्यकालों में विकास नही हुआ। इन्हीं सफलतम कार्यकाल को लेकर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री का 11 वां वर्ष कार्यकाल गरीमा पुर्ण मनाया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दरसिंह डामोर ने बताया मंडल बाग में और जनपद पंचायत बाग में भी इस कार्यक्रम को हितग्राही विशाल सम्मेलन के रुप में मनाया जायेगा, जहां हितग्राहियों को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिला और जिन्हें नहीं मिला उन्हें इन योजनाओं से जोडकर उन्हें लाभ पहुंचाया जायेगा। घर घर दीप जलाये जायेंगे। योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। हमारे ग्रामिण क्षेत्र के लोग जो खेत बाडीममें मजदुरी करते हैं उन्हें कहीं योजनाओं के बारे मे पता ही नहि होता है। इसमें बडी संख्या में हितग्राही आयेंगे और हमारे मंडल के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।
