संजय कालोनी सडक में पड रही दरारें दे रहे हैं हादसों को दावत | New India Times

शहजाद खान, धार (मध्य प्रदेश ), NIT; ​​संजय कालोनी सडक में पड रही दरारें दे रहे हैं हादसों को दावत | New India Timesनगर की संजय कालोनी सडक की दरारे इन दिनों हादसों को दावत दे रहे हैं। सडक की साईड पुरी जमीन छोडती जा रही है जिससे बडी दरारें पड चुकी हैं,  जिसके कारण यहाँ के स्थानियों हमेशा भय बना रहता है क्योंकी बच्चों का खेलना वहीं लगा रहता है जो किसी भी समय बच्चे का वहा गिरने का डर रहता है। उस साईड के छोर में गहरा गड्डा भी है,  उस गड्डे के कारण किसी दिन बडी दुर्घटना हो सकती है। वेसे भी दिन भर यह रास्ता चालु रहता है। फोर विलर से लेकर बाईक सवार इधर से गुजरते हैं,  जरासा भी वाहन का बेलंस बिगडे तो सिधे गड्डे में जा गिरेंगे। रात्रि को तो इसका  ज्यादा ही भय बना रहता है,  क्योंकि यहां लाईट का भी कोई ईन्तजाम नही है यहाँ अंधेरा ही रहता है। स्थानिय निवासी लालू सिह ने बताया कि मेरे छोटे लडके का लडका खेलते खेलते वहा चला गया था और वह दरार मेंसफंस गया था अगर दरार में नहीं फंसता तो सीधे गड्डे में जाता। वहीँ छोटे खान ने बताया काफी समय से इस सडक की यह स्तिथि हे लेकिन किसी का ध्यान नही है। यहां चोरों के भी छुपे रहने का डर रहता है,  एक तो अंधेरा ऊपर से गहरा गड्डा,  बदमाशों को यहाँ सरण अच्छी मिल जाती है। पंचायत को चाहिये की जिस किसी की जमीन है उसे सुचीत कर के यह व्यवस्तिथ कराये और जल्दी यहाँ सडक का निर्माण करे,  क्योंकि यहां दो वार्ड लगते हैं 12 ,13 जिनके मेंबरों का कहना है कि इस सडक के लिये आवेदन कर रखा है। ग्राम सभा में दिन प्रति दिन सडक टुटती जा रही है जिससे सकड सकरी होती जा रही है।

By nit