अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​गुना में अधिवक्ताओं का सेमिनार सम्पन्न;उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति  अरुण मिश्रा ने की शिरकत | New India Times26 नुबम्बर को होटल राजविलास गुना में हुए स्टेट बार काउंसिल के सेमिनार कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय अरुण मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए साथ में अतिथि हाई कोर्ट के न्यायाधीश एन के गुप्ता, न्यायाधीश शील नागू , मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी , जिला न्यायाधीश गुना संजय दत्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया । अथितियों ने अपने उदबोधन में अधिवक्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला न्यायाधिपति अरुण मिश्रा जी ने कहा कि अभिभाषक न्यायालय में न्यायाधीश के साथ एक मंत्री के रूप में कार्य करता है वह न्याय का रास्ता सुगम बनाता है उन्होंने बकीलो से आग्रह किया की नीचे तबके के लोगो को त्वरित न्याय प्रदान हो ऐसी कार्यवाही को लेकर चलना होगा और अधिवक्ताओ में आपसी तालमेल हो कोई किसी को कम ज्यादा न समझे तभी हम वास्तविकता को जान पायेगे न्यायालय और न्याय के प्रति अगाध श्रद्धा होनी चाहिए इस बात का उदाहरण है गुना की माटी में जन्मे माननीय पूर्व न्यायाधिपति श्री लाहोटी साहब , सभी को आश्वस्त किया कि में सदैव आपके साथ हूँ आपका स्नेह ही मुझे यहा खींच कर लाया है । ​

गुना में अधिवक्ताओं का सेमिनार सम्पन्न;उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति  अरुण मिश्रा ने की शिरकत | New India Timesस्वागत भाषण राज्यअधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने दिया इस अवसर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य और कार्यक्रम संयोजक भूपनारायण सोलंकी ने अधिवक्ताओ की सममस्यो से न्यायाधिपति को अवगत कराया ।

 कार्यक्रम में अधिवक्ता कु० रेखा नामदेव को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति श्री अरुण मिश्रा जी के कर कमलो से सनद प्रदान की गई और उन्होंने आशीष देते हुए कहा कि हमे आपसे भविष्य के लिए अच्छा बकील चाहिए ।इस अवसर पर अधिवक्ताओ दारा पूछे गए प्रश्नो के उत्तर न्यायाधिपति श्री मिश्रा जी ने दिए उपस्थित इस अवसर पर स्टेटबार काउंसिल से पधारे सदस्य , समस्त जिले से पधारे अधिवक्ता , अशोकनगर सहित अन्य जिलो से पधारे अधिवक्ता गुना कलेक्टर , एस पी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ किया गया।

By nit