संदीप शुक्ला, भिंड, NIT;
भिंड शहर में पुलिस और समाजसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ों छात्राओं ने विशाल रैली निकाली, साथ ही इस रैली में नारी रक्षा और नारी सम्मान के साथ-साथ देश भक्ति के नारे भी गुंजे। इस रैली में भिण्ड एएसपी अमृत मीना ने कहा की बेटियां अपने आप को स्वावलंबी और आत्मबली बनाएं। हमारे पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने महिला सुरक्षा के लिए एक के बाद एक कई सुरक्षात्मक योजनाएं शुरू कर रहे हैं और इनको मूर्त रूप देने के लिए हम अनेक समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर जिले में काम कर रहे हैं।
इसी दिशा में हमने शहर में पढ़ने वाली छात्राओं को पुलिस के लिए नंबरों से युक्त कार्ड वितरण किए हैं और साथ ही ‘’हमारा भाई है नामक ‘’ योजना भी शुरू की गई, जिसके अंतर्गत कोई भी लड़की कभी भी टीआई सहित तमाम पुलिस अधिकारियों को फोन करके अपनी समस्या से अवगत करा सकती है। आज हमने महिला सशक्तिकरण के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया है जिसका उद्देश्य लड़कियों में आत्मबल पैदा करना है।
इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्षा कमलवती ने भी बेटियों के सम्मान के बारे में कहा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं,वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की लड़कियां ऊर्जावान हैं, इन्हें केवल जगाने भर की जरूरत है। ये अगर चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि डरें नहीं बल्कि समाज की बुराइयों का डटकर मुकाबला करें।
इस अवसर पर करीब 1000 लड़कियों को वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज के द्वारा शपथ दिलाई गई एवं आभार व्यक्त स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संजू जाटव श्रीमती महिमा चौहान राजकुमारी जैन आभा जैन स्नेहा लता अमृता जयंत जैन नितेश कुमारी जैन रेखा जैन रेखा भदोरिया मुदिता भारद्वाज कैलाश चन्द्र जैन, मनीष ऋषि स्वर राहुल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों का स्टाफ और गणमान्यजन मौजूद रहे।
