मौ नगर के कन्या विद्यालय में मनाया गया वार्षिक उत्सव | New India Times

आसिफ शाह, मौ ( भिंड ), NIT; ​मौ नगर के कन्या विद्यालय में मनाया गया वार्षिक उत्सव | New India Timesमौ नगर के कन्या विद्यालय में हर वर्ष की तरहसइस वर्ष भी वार्षिक आंनद उत्सव मनाया गया। जिसमें विभिन्न तरह के खेल आयोजित किये गये। उत्सव में बालिकाओं ने तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर के मंडी अध्य्क्ष सज्जन सिंह, प्रचार्य सतीश श्रीवास्तव, भूरे सिंह गुर्जर तथा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वन्दना कुशवाह ने किया। ​मौ नगर के कन्या विद्यालय में मनाया गया वार्षिक उत्सव | New India Timesआनंद उत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्र, रस्सी कूंद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता पर नाटक प्रस्तुत किये गये जिसमें सुरभि वर्मा, रेनू राजपूत, प्रतीक्षा नरबारिया, वन्दना कुशवाह, प्रतीक्षा को प्रतियोगिता में प्रथम आने पर स्मृति चिन्ह और 2100₹ की नगद राशि मंडी अध्यक्ष ने भेंट की। देहगांव में भी माँ सारदा विद्यालय में आनंद उत्सव के अवसर पर नाटक आयोजित किये गये। जिसमें अतिथि मौ मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, देहगांव सरपंच ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article