ट्राइफेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह भाई राठवा का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया आत्मीय स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

ट्राइफेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह भाई राठवा का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया आत्मीय स्वागत | New India Times

भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED), भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता तथा गुजरात के छोटा उदयपुर क्षेत्र से पांच बार लोकसभा एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद रामसिंह भाई राठवा, वडोदरा महानगर पालिका के पूर्व पार्षद रणछोड़ भाई राठवा तथा छोटा उदयपुर जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता वालसिंह भाई राठवा मध्यप्रदेश के पानसेमल, जिला बड़वानी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आलीराजपुर पहुंचे।

आलीराजपुर पहुंचने पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के प्रमुख सदस्यों ने स्थानीय टंट्या मामा चौराहे पर अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा भी हुई।

अतिथियों ने टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत, आकास महासचिव केरमसिंह चौहान, मीडिया प्रभारी भुवनसिंह भाबर, जिला सचिव प्रोफेसर सिकदार सिंह कलेश, सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन पटेल, सुमसिंह रावत सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.