नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण, हरियाली यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा अभियान-2026” एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 16 अगस्त 2026 को बदनावर विकासखंड के नागदा सेक्टर-5 अंतर्गत ग्राम पंचायत माकनी में नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण किया गया।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के दिशा-निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक सुशीला मेड़ा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालाराम चौहान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच महेश मेहरा रहे।

सरपंच महेश मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवांकुर सखियों को वितरित किए जा रहे पौधों को सुरक्षित स्थान पर रोपित कर उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए।

विशेष अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्रवण गौर ने नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को उद्योग-धंधों एवं स्वरोजगार से जोड़ने, स्वदेशी एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए नारा लगवाया—“जब हम बाजार जाएंगे, स्वदेशी वस्तु लाएंगे।” साथ ही उपस्थित लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ भी दिलाई।

प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विकास शोत्रीय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

मेंटर अरविंद कछावा ने कहा कि सभी नवांकुर बहनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और पर्याप्त जल मिल सके।

कार्यक्रम के बाद ग्राम में हरियाली यात्रा निकाली गई। पंचायत भवन के पास सभी नवांकुर सखियों ने जामुन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलावती, सायर बाई, रेखा बाई, मंजू बाई, अनिता बाई, सागर बाई, कला बाई, नीलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.