मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जुन्नारदेव की मासिक कामकाजी बैठक रामलीला मंच, जुन्नारदेव में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी कमलेश उईके की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सूर्यवंशी, बूटा चटर्जी, अमित यादव, मनीष (बंटी) साहू, भूपेंद्र साहू सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मातृशक्ति तथा युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डिजिटल लर्निंग अभियान की भी समीक्षा की गई। जिन बूथों पर अभी डिजिटल लर्निंग का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहां इसे शीघ्र पूरा कराने के लिए सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया।
आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इसके साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया गया।
मंडल प्रभारी कमलेश उईके ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए तथा संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर कार्यों को गति देने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

