सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार पर जोर | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार पर जोर | New India Times

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय (साईं हॉस्पिटल के पीछे) में आयोजित की गई। बैठक में देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख महासचिव गौरव कुमार एवं नासिर कुरैशी ने किया।

बैठक के दौरान महिलाओं ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं ने रवि चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए उनके साथ हैं।

रवि चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा प्रभारी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपना जनाधार लगातार मजबूत कर रही है तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े वर्ग, दलितों, अल्पसंख्यकों और अन्य वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान भी किया गया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुशाहिद हसन, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, महानगर प्रभारी अशोक सैनी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.