हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्धनारीश्वर शिव मंदिर, महिलाओं ने किया जलाभिषेक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित एमपीईबी परिसर के अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अनीता जायसवाल, ममता सुनारे, पूर्णिमा यादव, दीपाली भलावी, चंदा जवारे, कविता, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.