मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय हिन्दू सेना समिति द्वारा सोमवार को विजय स्तंभ चौक पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में जुन्नारदेव ब्लॉक एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन तिवारी, जिला सदस्य श्याम कायदा, मातृ शक्ति जिला उपाध्यक्ष मोना कायदा, मातृ शक्ति ब्लॉक अध्यक्ष सोनम सोनी तथा जिला मीडिया प्रभारी मोहित बड़गढ़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गठन के दौरान हिमांशु भाठी को ब्लॉक अध्यक्ष, वंश नायक को ब्लॉक उपाध्यक्ष, करण देवगन को ब्लॉक मंत्री, हरीश सूर्यवंशी को ब्लॉक सहमंत्री, डॉ. तुलसीराम सारठे को दुमुआ प्रभारी, मनीष पटवा को जुन्नारदेव संरक्षक, आशीष विश्वकर्मा को गौ रक्षक प्रमुख, विशाल पठगड़े को नगर प्रभारी, अभिषेक तिवारी को मठ-मंदिर प्रमुख, छोटू को ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुजल बड़गुजर को ब्लॉक सहसंयोजक, दक्ष सिंह राजपूत को नगर उपाध्यक्ष, यश बंदेवर को नगर सहसंयोजक, नितिन ढोके को ब्लॉक बल उपासक प्रमुख, सत्यम धुर्वे को नगर कोषाध्यक्ष, हर्ष यदुवंशी को नगर उपाध्यक्ष तथा ललित यदुवंशी को ब्लॉक विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

