5 रुपये में नया बिजली कनेक्शन बना आकर्षण का केंद्र, रायसेन में बिजली विभाग का 'संपर्क अभियान-2026' शिविर आयोजित | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा रायसेन में ‘संपर्क अभियान-2026’ के तहत विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। विभाग द्वारा बिजली से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में सिर्फ 5 रुपये में नया घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की विशेष योजना की जानकारी दी गई, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, अस्थायी एवं स्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, एनओसी, बिजली बिल में त्रुटि सुधार, बकाया राशि का भुगतान तथा मीटर एवं सर्विस केबल से संबंधित शिकायतों का भी मौके पर निराकरण किया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘संपर्क अभियान-2026’ का उद्देश्य उपभोक्ताओं को “बेहतर सेवा, त्वरित समाधान” उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में विद्युत सुरक्षा, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपभोक्ता हित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

विभाग ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 5 रुपये में बिजली कनेक्शन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं तथा ऐसे जनसेवा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.