गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ | New India Times

मेघनगर के समीप ग्राम फुटतालाब स्थित वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। विधि-विधान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान जी का फलों के रस एवं पंचामृत से अभिषेक किया। इसके पश्चात भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ | New India Times

दोपहर 12 बजे गणेश महिला मंडल एवं महाकाल महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन, राजेश (रिंकू) जैन, जैकी जैन एवं श्रीमती सीमा जैन ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपेक्षा से अधिक भीड़ इस आयोजन के प्रति लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम में हरिराम गिरधानी, आनंदीलाल पडियार, दिनेश वैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.