वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं महापौर ने किया सामुदायिक केंद्र निर्माण का शिलान्यास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 05 स्थित श्यामत गंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना तथा महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगर निगम के अधिकारी तथा क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम के अनुसार, सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना शहर के समग्र विकास को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.