खापा स्वामी रेलवे गेट पर फंसा कंटेनर ट्रक, घंटों जाम के बाद कड़ी मशक्कत से निकाला गया बाहर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस रेलवे गेट पर जुन्नारदेव से दमुआ की ओर जा रहा एक कंटेनर ट्रक रेलवे फाटक पार करते समय बीच में फंस गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रेलवे द्वारा रेलवे गेट के मार्ग पर डामरीकरण कराया गया था, जिसमें डामर की परत आवश्यकता से अधिक मोटी हो गई है। इसी कारण भारी वाहनों, विशेषकर कंटेनर ट्रकों को रेलवे गेट पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कंटेनर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक के टायरों की हवा कम की, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से ट्रक को रेलवे गेट से बाहर निकाला जा सका।

ट्रक के फंसने के कारण रेलवे गेट पर चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि डामर की मोटी परत को समतल कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.